Trusted Source Image

HP Board Class 12 Result 2026: एचपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी, 99.2 फीसदी बच्चे पास

Saurabh Pandey | May 4, 2026 | 12:30 PM IST | 2 mins read

एचपीबीओएसई ने कक्षा 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट 2026 और पास प्रतिशत भी जारी कर दिया गया है। बोर्ड एचपीबीओएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के संबंध में भी अधिसूचना जारी करेगा।

एचपीबीओएसई 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचपीबीओएसई 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक विषयों सहित सभी स्ट्रीमों के रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org और डिजिलॉकर digilocker.gov.in के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 92.02 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सायला कश्यप ने इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान विषय में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप किया है।

इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 40,828 लड़कों में से 36,888 पास हुए। वहीं, लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 40,281 में से 37,749 सफलता हासिल की है। एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष कुल 81,417 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 308 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं 3,352 छात्र फेल हुए और 3,071 को कंपार्टमेंट मिला है।

hp board 12 result 2026: 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी

नाम
प्रतिशत (%)
सायला कश्यप
99%
संचिता धीमान
98.6%
कांशी शर्मा
98.6%
तमन्ना शर्मा
98.4%
नितिन कुमार
98.4%
वैशाली ठाकुर
98.4%

Also read MP Board 9th-11th Date Sheet 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं-11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से शुरू, टाइमटेबल जारी

hp board 12 result 2026: कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स

कॉमर्स स्ट्रीम में पहला स्थान यशस्वनी चौहान ने हासिल किया है जो कि ऊना के गगरेट के एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। इन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। इसके साथ पहले स्थान पर ही एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृषिका भी हैं। जिनके भी 98.2% हैं। वहीं, 491 नंबरों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के छात्र हैं वो भी पहले स्थान पर हैं।

दूसरे स्थान पर अंजलि जो कि कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं। इनके 97.8% अंक हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा हैं, जिनका नाम मुस्कान है और ये भी कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं।

hp board 12th result 2026 check: एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. अब 'रिजल्ट' सेक्शन खोलें और "12वीं रेगुलर थ्योरी परीक्षा" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एचपी बोर्ड 12वीं 2026 का रोल नंबर दर्ज करें और 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।
  4. आप अपना एचपीबीओएसई 12वीं का परिणाम 2026 देख सकते हैं।
  5. एचपी बोर्ड 12वीं 2026 के परिणाम को सेव और उसका प्रिंटआउट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications