HPU MAT 2024 Registration: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण किया शुरू
Abhay Pratap Singh | April 26, 2024 | 08:22 AM IST | 2 mins read
एचपीयू एमएटी 2024 प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई 2024 है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एचपीयू एमएटी 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hpuniv.ac.in और admissions.hpushimla.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी द्वारा एचपीयू एमएटी 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई निर्धारित की गई है। एचपीयू एमएटी 2024 के माध्यम से अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल (एचपीयूबीएस) और एचपी विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे। किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 0177-2831653, 2830938 और मेल आईडी hpubsdirector@gmail.com व dirhpubs@hpuniv.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
HPU MAT 2024 - पात्रता मानदंड
आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों में किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी के लिए स्नातक में योग्यता अंक 45% तय की गई है। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
Himachal Pradesh University 2024 - आवेदन शुल्क
- एचपीयू एमएटी एंट्रेंस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को सब्सिडी/ नॉन सबसिडी सीटों के लिए 1000 रुपये और दोनों के लिए 1,500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- एससी/ एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को सब्सिडी/ नॉन सबसिडी सीटों के लिए एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये और दोनों सीटों के लिए 750 रुपये फीस जमा करनी होगी।
HPU MAT Exam 2024 - एग्जाम सेंटर
एमपीयू एमएटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2024 से शुरू की गई है। एचपीयू-मैट 2024 शिमला, सोलन, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी, ऊना, पालमपुर और नालागढ़ में आयोजित किया जाएगा। नोटिस में कहा गया कि एचपी विश्वविद्यालय किसी भी समय किसी भी केंद्र को रद्द कर सकता है।
HPU MAT 2024 Exam pattern - परीक्षा पैटर्न
एचपीयू एमएटी पेपर में चार खंड जनरल नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज स्किल, रिजनिंग एंड न्यूमेरिकल स्किल और बिजनेस एनवायरमेंट अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। एचपीयू एमएटी 2024 में उत्तीर्ण छात्रों को समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार