HP University: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी और एसएफआई सदस्यों के बीच हुई झड़प, 7 छात्र घायल
Press Trust of India | March 11, 2025 | 02:43 PM IST | 1 min read
शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि घायलों को तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आज यानी 11 मार्च को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SFI) के सदस्यों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। इस घटना में कम से कम 7 छात्रों के घायल होने की जानकारी मिली है।
पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है जब एबीवीपी और एसएफआई के कई सदस्यों के बीच बहस शुरू हुई जिसके बाद यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई।
पुलिस ने एचपीयू में हुई हिंसक झड़प की जानकारी देते हुए बताया कि, झड़प के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे पर तेज धारदार वस्तुओं से हमला किया, जिससे सात विद्यार्थी घायल हो गए।
शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि घायलों को तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। संजीव कुमार ने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच