Trusted Source Image

HPBoSE Exam Centre List 2026: एचपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा केन्द्रों की लिस्ट जारी, hpbose.org पर करें चेक

Santosh Kumar | January 19, 2026 | 04:23 PM IST | 1 min read

एचपी बोर्ड द्वारा जारी की गई पीडीएफ फाइल में 2,384 एग्जाम सेंटर्स के नाम हैं। बोर्ड द्वारा एग्जाम डेट शीट पहले ही जारी की जा चुकी है।

एचपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की लिस्ट के साथ, बोर्ड ने कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
एचपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की लिस्ट के साथ, बोर्ड ने कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने क्लास 10वीं और 12वीं की 2026 की सालाना परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राज्य के अलग-अलग जिलों में मौजूद स्कूलों और संस्थानों को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एग्जाम सेंटर्स की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

एचपी बोर्ड एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट मुख्य रूप से उन स्कूलों पर आधारित है जहां छात्र पढ़ते हैं या जो आस-पास के इलाकों में हैं। थ्योरी एग्जाम मार्च में होंगे, जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 28 फरवरी तक संबंधित स्कूलों में होंगे।

एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें सेंटर कोड, स्कूल का नाम, पता और जिला शामिल है। बोर्ड द्वारा जारी की गई फाइल में 2,384 एग्जाम सेंटर्स के नाम हैं। बोर्ड द्वारा एग्जाम डेट शीट पहले ही जारी की जा चुकी है।

Also readHPBoSE Datesheet 2026: एचपी बोर्ड 10वीं, 12वी का टाइम टेबल जारी, 3 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

एचपी बोर्ड की क्लास 10वीं की परीक्षाएं 3 से 28 मार्च तक और क्लास 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक होंगी। परीक्षा केंद्रों की लिस्ट के साथ, बोर्ड ने कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

बोर्ड बिना कोई कारण बताए या बिना किसी नोटिस के परीक्षा केंद्र को रद्द करने का अधिकार रखता है। केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज को कम से कम 6 महीने तक संभाल कर रखना जरूरी होगा, और जरूरत पड़ने पर फुटेज जमा करनी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications