Ragging News: रैगिंग के आरोप में इंजीनियरिंग के 8 छात्रों पर मुकदमा दर्ज, एचबीटीयू प्रशासन ने जांच की शुरू
Press Trust of India | October 18, 2024 | 01:08 PM IST | 2 mins read
कानपुर (यूपी) के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सीनियर छात्रों ने रैगिंग के लिए जूनियर छात्र व उसके दोस्तों से कपड़े उतारने को कहा था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित ‘हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी’ (HBTU) में इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के आठ विद्यार्थियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने 17 अक्टूबर को यह जानकारी दी है।
अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों पर जूनियर छात्रों की पिटाई करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने जूनियर से ‘कपड़े उतारने’ को कहा था, जिसे नहीं मानने पर उनकी पिटाई की गई। अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स के तीसरे वर्ष के छात्र गौरव चौहान ने नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में रैगिंग के अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115 (2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 125 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाला कोई कार्य), 191 (2) (दंगा), 351 (3) (आपराधिक धमकी) और 352 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Also read Ragging News 2024: छात्रों को जागरूक कर रैगिंग खत्म की जानी चाहिए - पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री
उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में अमन सिंह, अमन कुशवाह, नितिन सिंह, सूरज गोंडक, अंकित गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय, आकांक्षा आत्रेय और अनूप जायसवाल के नाम शामिल हैं, जो चौथे वर्ष के छात्र हैं। त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
वहीं एचबीटीयू प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी ताकि पता लगाया जा सके कि यह रैगिंग का मामला है या नहीं। बताया गया कि रैंगिंग के विरोध में मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को एचबीटीयू हॉस्टल में छापा मारा। आरोपी विद्यार्थी छात्रावास में नहीं मिले और सभी आरोपी छात्रों के फोन भी बंद हैं।
बताया गया कि, पीड़ित छात्र गौरव और उसके दो दोस्तों को बर्थ-डे का झांसा देकर छत पर बुलाया गया और रैगिंग के लिए कपड़े उतारने को कहा गया। इसका विरोध करने पर सीनियर छात्रों ने तीनों की बेरहमी से पिटाई की। इस मामले में आरोपी सीनियर छात्रों के खिलाफ हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अगली खबर
]Haryana Police PST Result 2024: हरियाणा पुलिस पीएसटी परिणाम hssc.gov.in पर जारी; कुल 6,000 पदों पर होगी भर्ती
पीएसटी परिणाम 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम, परीक्षा का नाम, पद का नाम, विज्ञापन संख्या और चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर सहित अन्य विविरण की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई