Haryana Police PST Result 2024: हरियाणा पुलिस पीएसटी परिणाम hssc.gov.in पर जारी; कुल 6,000 पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें लिखित परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।

हरियाणा पुलिस पीएसटी 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

Abhay Pratap Singh | October 18, 2024 | 12:11 PM IST

नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने ग्रुप सी पदों के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। हरियाणा पुलिस शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर हरियाणा पुलिस पीएसटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी रिजल्ट 2024 पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें हरियाणा पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस पीएसटी 2024 परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

Background wave

पीएसटी परिणाम 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार और परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम, परीक्षा का नाम, पद का नाम, विज्ञापन संख्या और चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर सहित अन्य विविरण की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा पुलिस कांस्टेबल के कुल 6,000 पद भरे जाएंगे।

Also readHaryana HSSC Result 2024: एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम hssc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Haryana Police Result 2024 Out :

हरियाणा पुलिस भर्ती 2024 के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। एचपीएससी पुलिस भर्ती 2024 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Haryana Police Constable Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से हरियाणा पुलिस पीएसटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
  • HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  • अब, “विज्ञापन संख्या 01/2024, और 06/2024 के अनुसार कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग” शीर्षक वाले पीडीएफ पर क्लिक करें।
  • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
  • कैंडिडेट अब अपना नाम और रोल नंबर जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम सहेजें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications