Saurabh Pandey | February 20, 2026 | 01:20 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों ने आरटीआई के तहत या अन्य माध्यमों से स्पष्टीकरण मांगा था, उन्हें भी कैलकुलेशन शीट के लिए आवश्यक शुल्क के साथ पुनः आवेदन करना होगा। स्पष्टीकरण मांगने का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE) 2025 के पहले चरण का रिजल्ट कर दिया है, जिसके बाद से ही रिजल्ट में विसंगतियों से संबंधित उम्मीदवारों द्वारा कई अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिसके देखते हुए एनईएसटीएस ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
एनईएसटीएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों की तरफ से कई अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें संबंधित व्यक्तियों के घोषित अंकों की पुष्टि के लिए परिणाम की पुनः जांच का अनुरोध किया गया है। अभ्यावेदनों की जांच करने पर यह पाया गया है कि या तो उम्मीदवार अपने अंकों (सही/गलत उत्तर) की गणना ठीक से नहीं कर रहे हैं या गलत उत्तर कुंजी का उपयोग कर रहे हैं।
अतः, इसी प्रकार के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, यह सूचित किया जाता है कि ESSE 2025 की पहले चरण की परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट की एक प्रति के साथ कैलकुलेशन शीट के लिए 500 रुपये प्रति पद के हिसाब से शुल्क का भुगतान करना होगा।
जिन उम्मीदवारों ने आरटीआई के तहत या अन्य माध्यमों से स्पष्टीकरण मांगा था, उन्हें भी कैलकुलेशन शीट के लिए आवश्यक शुल्क के साथ पुनः आवेदन करना होगा। स्पष्टीकरण मांगने का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निर्धारित शुल्क का भुगतान सीबीएसई को बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा, जो सचिव, सीबीएसई के नाम पर दिल्ली/नई दिल्ली में देय हो। आवेदकों को अपने आवेदन में अपना रोल नंबर, आवेदित पद, नाम और पता सही-सही लिखना होगा और ESSE-2025 (टियर I) के प्रवेश पत्र की एक प्रति भी संलग्न करनी होगी।
बैंक ड्राफ्ट के पीछे भी रोल नंबर और नाम अंकित होना चाहिए। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या हाथ से ही निदेशक, सीटीईटी यूनिट, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, थाना 1-2, आई.पी. एक्सटेंशन, पटपड़गंज, दिल्ली 110092 को निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजा जाना चाहिए, अन्यथा आगे कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ईएमआरएस एसएसई टियर 1 रिजल्ट ओएमआर के पुनर्मूल्यांकन के लिए उम्मीदवारों को 7 मार्च 2026 तक अपना आवेदन जमा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। कैलकुलेशन शीट केवल आवेदक की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा, जिसने टियर-I परीक्षा दी थी। कैलकुलेशन शीट किसी भी संस्थान या विद्यालय को प्रदर्शन, व्यावसायिक उद्देश्य या प्रिंट मीडिया को प्रदान नहीं किया जाएगा।