Saurabh Pandey | February 20, 2026 | 07:59 AM IST | 1 min read
एचपीसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए वे उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे, जिन उम्मीदवारों के पास एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है। आवेदन पत्रों की जांच मेरिट प्रतिशत (अंकों) के आधार पर की जाएगी

नई दिल्ली : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 मार्च है।
एचपीसीएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एचपीसीएल) में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) भर्ती 2026 के लिए अनारक्षित, ओबीसी-एनसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को बी.ई./बी.टेक (सिविल/ मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ इंस्ट्रुमेंटेशन) सभी सेमेस्टर/वर्षों में कुल 60% अंकों के साथ होना चाहिए। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 50% अंक होना चाहिए।
एचपीसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए वे उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे, जिन उम्मीदवारों के पास एक वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है। आवेदन पत्रों की जांच मेरिट प्रतिशत (अंकों) के आधार पर की जाएगी
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (इंजीनियरिंग) के रूप में चयनित उम्मीदवारों को 25000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा, जिसमें से 20,500 रुपये एचपीसीएल द्वारा और 4500 रुपये डीबीटी योजना के तहत भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षुओं को सीधे दिए जाएंगे।