Trusted Source Image

HBSE 10th Toppers 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 499 अंक लाकर दीपिका बनी टॉपर, लिस्ट जांचें

Abhay Pratap Singh | May 14, 2026 | 02:02 PM IST | 1 min read

एचबीएसई कक्षा 10वीं 2026 के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.60% रहा, जो पिछले वर्ष के 92.49% से से काफी कम है।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Check Now
एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 में टॉप 3 रैंक में 16 परीक्षार्थी शामिल हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 में टॉप 3 रैंक में 16 परीक्षार्थी शामिल हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने 14 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एचबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Haryana Board 10th Toppers 2026: टॉप 3 रैंक में 16 परीक्षार्थी शामिल

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2026 में टॉप 3 रैंक में 16 परीक्षार्थी शामिल हैं। टॉप 2 में 498 अंकों के साथ चार परीक्षार्थियों रोनक, खुशी, अंतू और दीपांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 497 अंकों के साथ 11 विद्यार्थियों ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है।

Haryana 10th Pass Percentage 2026: पास प्रतिशत

एचबीएसई कक्षा 10वीं 2026 के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.60% रहा, जो पिछले वर्ष के 92.49% से से काफी कम है। वहीं, लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.69% दर्ज किया गया है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा।

हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी रिजल्ट 2026 में सामाजिक विज्ञान में उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक 98.56% रहा, जबकि गणित (बेसिक) में उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम 85.00% रहा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का पास प्रतिशत 90.25% और शहरी स्कूलों का 87.94% दर्ज किया गया।

Also readHBSE Class 10 Result 2026: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, उत्तीर्ण प्रतिशत जानें

Haryana 10th Result 2026 Toppers List: टॉपर्स लिस्ट

नीचे सारणी में एचबीएसई हरियाणा बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2026 जांच सकते हैं:

रैंकछात्र का नामप्राप्त अंकस्कूल का नाम

1

दीपिका

499

आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल

2

रौनक

498

बीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल

2

खुशी

498

एनसीवीएमम हाई स्कूल

2

अंतू

498

स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल

2

दीपांशु

498

बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल

3

काव्यांश

497

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल

3

दीक्षा

497

टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल

3

साक्षी

497

श्री बालवीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल

3

अर्जुन

497

पिंक सिटी हाई स्कूल

3

मानसी

497

आर्यावर्त सीनियर सेकेंडरी स्कूल

3

आशू

497

होली सीनियर सेकेंडरी स्कूल

3

मनुराज

497

मॉडर्न शिक्षा सदन

3

सकोमल

497

बालवीर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल

3

गीता

497

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल

3

महक

497

आर्या हाई स्कूल

3

वंश देव

497

महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications