Abhay Pratap Singh | May 12, 2024 | 01:36 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा परीक्षा 2024 में 1,32,119 (96.32%) लड़कियां और 1,49,547 (94.22%) लड़के पास हुए हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम आज यानी 12 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिया गया है। एचबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट 2024 में कुल 95.22 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 2024 में लड़कियों ने बाजी मारी है।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2024 में लड़कों की तुलना में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 2.10% अधिक दर्ज किया गया है। इस परीक्षा में 1,37,167 छात्राओं में से 1,32,119 (96.32 %) लड़कियां पास हुई हैं। वहीं, एचबीएसई बोर्ड एग्जाम में 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 (94.22%) लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा परीक्षा 2024 में कुल 2,86,714 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से सिर्फ 2,73,015 विद्यार्थी एचबीएसई बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में पास हुए हैं। बता दें कि पिछले साल एचबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2024 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशच 65.43% दर्ज किया गया था।
एचबीएसई बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2024 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन का भी मौका दिया जाएगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र अगले 20 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं। री-चेकिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड द्वारा एचबीएसई 10वीं परीक्षा के मूल्यांकन पैटर्न में बदलाव करते हुए सीबीएसई पैटर्न पर कॉपियों की जांच की गई है। इस बार इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी के नंबर जोड़े गए हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट पास हुए हैं। इस साल राजकीय विद्यालयों में 93.19% और प्राइवेट स्कूलों में 97.80 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा द्वारा 30 अप्रैल को हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया गया था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में 85.31% छात्र पास हुए हैं। जिनमें से 82.52% लड़के और 88.14% लड़कियां पास हुई हैं। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट रीचेकिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2024 तय की गई है।