Haryana NEET UG Counselling 2024: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम आज होगा जारी
Abhay Pratap Singh | September 23, 2024 | 08:54 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी 23 सितंबर 2024 को हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग प्रोविजनल आवंटन सूची के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी हरियाणा (AMRU Haryana) आज यानी 23 सितंबर को हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com के माध्यम से राउंड 2 काउंसलिंग के लिए हरियाणा नीट यूजी प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम 2024 की जांच कर सकेंगे।
हरियाणा नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हरियाणा नीट यूजी 2024 प्रोविजनल सीट आवंटन सूची में उम्मीदवार और संस्थान का नाम, मेरिट नंबर, आवेदन संख्या, डिग्री, आवंटन कोटा और आवंटन श्रेणी जैसे विवरण होंगे।
हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 प्रोविजनल सीट आवंटन सूची के खिलाफ उम्मीदवारों को शिकायत दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 23 सितंबर को प्रोविजनल आवंटन सूची के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, ट्यूशन फीस का ऑनलाइन भुगतान 23 सितंबर से 27 सितंबर को शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।
संस्थान 28 सितंबर को सुबह 9 बजे से 1 अक्टूबर 2024 तक प्रोविजनल रूप से सीट आवंटित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज का सत्यापन करेगा। सफल सत्यापन के बाद उम्मीदवार 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2024 के बीच अपना प्रोविजनल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, आवंटित संस्थान में शामिल होने की अंतिम समय सीमा 5 अक्टूबर 2024 शाम 5 बजे तक निर्धारित है। नवीनतम अपडेट व नीट यूजी काउंसलिंग से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
हरियाणा नीट यूजी प्रवेश 2024 के लिए एमबीबीएस डिग्री हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेजों की वार्षिक शुल्क 4,22,910 रुपये है, जबकि सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में वार्षिक ट्यूशन फीस 8,10,000 रुपये है। सहायता प्राप्त मेडिकल कॉलेज के छात्रों को प्रत्येक वर्ष 1.80 लाख रुपये और अंतिम वर्ष (पांचवें वर्ष) में 90,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’