Haryana HSSC Result 2024: हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Santosh Kumar | October 17, 2024 | 05:37 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी ने राज्य सरकार के विभागों में 24,800 पदों को भरने के लिए 2024 में ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने आज यानी 17 अक्टूबर को ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार जो एचएसएससी ग्रुप सी, डी परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। एचएसएससी ग्रुप सी, डी परिणाम 2024 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
हरियाणा भाजपा ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट 2024 जारी होने की जानकारी अभ्यर्थियों के साथ साझा की। ट्वीट में कहा गया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वादा पूरा किया, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न परिणाम घोषित।
एचएसएससी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एचएसएससी ने राज्य सरकार के विभागों में 24,800 पदों को भरने के लिए 2024 में ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।
Haryana HSSC Result 2024: स्कोरकार्ड विवरण
एचएसएससी ग्रुप सी और डी परीक्षा हरियाणा के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एचएसएससी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, कुल अंक, अनुभागीय अंक, योग्यता स्थिति और रैंक या मेरिट स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एचएसएससी परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
Also read Haryana HSSC Result 2024 Live: हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट जारी, स्कोर कार्ड @hssc.gov.in
HSSC Group C, D Result 2024: डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब HSSC Result 2024 Direct Link ओपन करें।
- पोर्टल पर आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- हरियाणा एचएसएससी ग्रुप सी, डी रिजल्ट 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी