HSSC CET Admit Card 2025: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी एडमिट कार्ड जारी, दो शिफ्ट में एग्जाम, जानें दिशानिर्देश
Santosh Kumar | July 21, 2025 | 05:47 PM IST | 2 mins read
एचएसएससी सीईटी परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सीईटी ग्रुप-सी पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in या cet2025groupc.hryssc.com से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2025 को दो पालियों (सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक) में आयोजित की जाएगी।
हरियाणा एचएसएससी सीईटी 2025 ग्रुप सी परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा का पैटर्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (एमसीक्यू आधारित) होगा। उम्मीदवारों को कुल 1 घंटा 45 मिनट यानी 105 मिनट का समय मिलेगा।
इसमें 'पांचवां विकल्प' भरने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। परीक्षा में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
HSSC CET Admit Card 2025: एचएसएससी ने दी चेतावनी
आयोग ने परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। आयोग ने पाया है कि कुछ लोग परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया (जैसे यूट्यूब, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, ट्विटर, फेसबुक) पर साझा कर रहे हैं, जो प्रतिबंधित है।
एचएसएससी ने अभ्यर्थियों और संबंधित लोगों को बार-बार चेतावनी दी है कि यदि कोई भी परीक्षा सामग्री लीक, प्रकाशित या साझा करता है - चाहे वह लिखित, मौखिक, इलेक्ट्रॉनिक रूप में हो - तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा।
Also read HPCET Counselling 2025: एचपी सीईटी बीटेक काउंसलिंग स्थगित, नया शेड्यूल जल्द होगा जारी
HSSC CET 2025 Group C: परीक्षा में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी
आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र या रफ शीट जैसी कोई भी सामग्री ले जाना सख्त मना है और ऐसा करने पर अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द की जा सकती है और उसे भविष्य के लिए अयोग्य भी ठहराया जा सकता है।
यदि कोई ऐसा करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को भी सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा के नियमों का पालन करें, किसी भी प्रकार की धांधली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अगली खबर
]Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 27 जुलाई की परीक्षा के लिए जारी, करें डाउनलोड
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 19,838 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जो 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार