HBSE Exam 2024: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी मीडियम की कॉपियों की अलग से की जाएगी पैकिंग
Abhay Pratap Singh | February 22, 2024 | 03:46 PM IST | 2 mins read
हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अलग-अलग परीक्षकों द्वारा किया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षाओं में हिंदी मीडियम और अंग्रेजी मीडियम के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की पैंकिग अलग-अलग करने का निर्देश दिया है। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से आयोजित की जा रही हैं।
हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अलग-अलग परीक्षकों द्वारा किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए भेजने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके इसके लिए एचबीएसई ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।
हरियाणा बोर्ड ने जारी सूचना में निर्देश दिया है कि, “परीक्षार्थियों के आवेदन फॉर्म भरते समय विद्यालयों द्वारा अलग-अलग माध्यम भरा जाना था, लेकिन अधिकतर स्कूलों द्वारा फॉर्म भरते समय गलत मीडियम दर्शाया गया है। समय अभाव के चलते इन गलतियों को अब सही कराना सम्भव नहीं है, जिस वजह से परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं पर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम अलग-अलग दर्शाना अनिवार्य है।”
एचबीएसई ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के संबंध में आज यानी 22 फरवरी को जारी सूचना में कहा कि, “यदि किसी भी विद्यार्थी के हस्ताक्षर चार्ट में अलग माध्यम दर्ज है और परीक्षार्थी द्वारा अलग मीडियम में परीक्षा दी जा रही है, तो केंद्र अधीक्षक को हस्ताक्षर चार्ट में छात्र का सही माध्यम भरना होगा।”
हरियाणा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 20 फरवरी को प्रवेश पत्र जारी किया गया है। बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर स्कूल प्राचार्य एडमिट कार्ड डाउनलोड कर विद्यार्थियों को वितरित कर सकेंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1,482 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं।
कक्षा 10वीं (नियमित/ स्वयंपाठी) की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित होगी। वहीं, कक्षा 12वीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा में लगभग 5,80,533 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी