Saurabh Pandey | February 20, 2024 | 03:25 PM IST | 2 mins read
बीएसईएच हरियाणा की तरफ से हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 20 फरवरी से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लाइव है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने हरियाणा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड उनके स्कूलों से ही मिलेगा।
बीएसईएच हरियाणा की परीक्षा में प्रदेशभर के 1482 परीक्षा केन्द्रों पर करीब 5,80,533 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 20 फरवरी से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए गए हैं। सभी विद्यालय हेड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.on पर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपने विद्यालय में पढ़ने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी/मार्च-2024 में संचालित होने वाली परीक्षा में 5,25,353 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें सेकेंडरी कक्षा के 3,03,869 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेंडरी के 2,21,484 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मुक्त विद्यालय परीक्षा में प्रदेशभर में करीब 55,180 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिसमें सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) कक्षा के 23,270 परीक्षार्थी तथा सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) के 31,910 परीक्षार्थी शामिल हैं।
सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) नियमित/स्वयंपाठी की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक तथा सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 27 फरवरी से 02 अप्रैल, 2024 तक संचालित करवाई जाएंगी। परीक्षा का समय 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।
इसे भी पढ़ें: Board Exam 2024 Live Updates: बोर्ड एग्जाम 2024 डेट शीट, गाइडलाइन्स, जरुरी दिशा निर्देश, एडमिट कार्ड डाउनलोड
JEE-NEET Free Coaching: बिहार में जेईई-नीट कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती, 20 प्रतिशत अधिक मिलेगा वेतन bihar-jee-neet-free-coaching-teacher-recruitment-know-eligibility-selection-process-20-percent-more-salary
Saurabh Pandey