Haryana Board Date Sheet 2024: हरियाणा बोर्ड 27 फरवरी से आयोजित करेगा कक्षा 10 और 12 की परीक्षा
Alok Mishra | January 4, 2024 | 06:38 PM IST | 1 min read
एचबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की तारीखें जारी कर दी गई हैं। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध होगी डेट शीट।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) द्वारा कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी गई है। हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से प्रारंभ होंगी। 10वी की परीक्षा 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल, 2024 तक चलेंगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 4 जनवरी को घोषणा कर परीक्षा तिथियों की जानकारी दी गई। शीघ्र ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर डाउनलोड के लिए एचबीएसई डेट शीट 2024 को उपलब्ध कराया जाएगा।
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में 25 प्रतिशत प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकृति के होंगे और परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर बाद आयोजित की जाएंगी।
हरियाणा बोर्ड डेट शीट 2024 कैसे डाउनलोड करें
बीएसईएच टाइम टेबल 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आगे बताई गई सिलसिलेवार प्रक्रिया का पालन करना होगा-
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की bseh.org.in साइट पर जाएं।
- News सेक्शन में दिए हरियाणा बोर्ड टाइम टेबल 2024 के विकल्प पर क्लिक करें।
- Haryana board time table 2024 pdf फाइल डाउनलोड होकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
- एचबीएसई टाइम टेबल को सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी