Gyan Post: डाक विभाग ने रियायती दरों पर शैक्षणिक पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 'ज्ञान पोस्ट' पहल शुरू की
Santosh Kumar | April 28, 2025 | 10:04 PM IST | 1 min read
डाक विभाग की 'ज्ञान पोस्ट' सुविधा शैक्षणिक पुस्तकों और सामग्रियों की आपूर्ति के लिए एक सस्ता साधन उपलब्ध कराएगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार (28 अप्रैल) को डाक विभाग की नई पहल 'ज्ञान पोस्ट' की शुरुआत की। इस पहल के तहत देशभर में डाकघरों के विशाल नेटवर्क का उपयोग करके पाठकों तक रियायती दरों पर किताबें, अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की पाठ्यपुस्तकें और सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का साहित्य पहुंचाया जाएगा। यह सेवा अतिरिक्त निगरानी सुविधाओं के साथ आती है।
इसके तहत 300 ग्राम तक के पैकेट की आपूर्ति के लिए 20 रुपये और 5 किलोग्राम तक के पैकेट के लिए 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। पैकेज के वजन के आधार पर रियायती दरें सामान्य बुक पोस्ट से 70 प्रतिशत तक कम हैं।
केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने कहा, "डाक विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण और सार्थक पहल की घोषणा कर रहा है। डाक विभाग की 'ज्ञान पोस्ट' सुविधा शैक्षिक पुस्तकों और सामग्रियों की आपूर्ति के लिए एक सस्ता साधन उपलब्ध कराएगी।"
यह सेवा शिक्षा को बढ़ावा देने और देश के हर हिस्से में छात्रों तक किताबें पहुंचाने के लिए भारतीय डाक की एक पहल है। मंत्री ने कहा कि सीखने और ज्ञान साझा करने में मदद के लिए तैयार की गई 'ज्ञान पोस्ट' से सालाना 70 लाख आपूर्ति किए जाने की उम्मीद है।
ज्ञान पोस्ट सेवा 1 मई, 2025 से पूरे भारत में सभी विभागीय डाकघरों में चालू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार, 'ज्ञान पोस्ट' के माध्यम से भेजी गई सामग्री को ट्रैक भी किया जा सकेगा और इसे कम लागत पर सतही मार्ग से ले जाया जाएगा।
अगली खबर
]UPSC NDA, CDS 1 Result 2025: यूपीएससी एनडीए और सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यूपीएससी द्वारा एनडीए, एनए और सीडीएस 1 परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा