GUJCET 2025 Registration: गुजरात सीईटी रजिस्ट्रेशन डेडलाइन लेट फीस के साथ बढ़ी, 15 जनवरी तक करें अप्लाई
Santosh Kumar | January 7, 2025 | 04:32 PM IST | 1 min read
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हर साल इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
Know your admission chances for top colleges based on your GUJCET 2026 result, seat type, caste & more. Use the College Predictor to make smarter choices now.
Try Nowनई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि लेट फीस के साथ 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। गुजरात सीईटी 2025 परीक्षा से जुड़ी जानकारी इस लेख में दी गई है।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने का आज (7 जनवरी) अंतिम दिन है। गुजरात सीईटी 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 350 रुपये का शुल्क देना होगा।
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हर साल इंजीनियरिंग, फार्मेसी डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इस साल गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 23 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
GUJCET 2025 Exam Date : विलंब शुल्क 1000 रुपये
गुजरात बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, गुजरात सीईटी 2025 पंजीकरण के लिए 1,000 रुपये का विलंब शुल्क है।
गुजरात सीईटी 2025 का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जीयूजेसीईटी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे।
GUJCET 2025 Registration: गुजरात सीईटी 2025 एग्जाम पैटर्न
जीएसईबी गुजरात सीईटी 2025 का पेपर उम्मीदवारों को अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती माध्यम में दिया जाएगा। गुजरात सीईटी 2025 की अवधि 3 घंटे है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले जारी अधिसूचना अवश्य देखें।
गुजरात सीईटी 2025 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई (¼) अंक काटा जाएगा। पेपर में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा