Gujarat NMMS Final Answer Key 2024: गुजरात एनएमएमएस फाइनल आंसर की sebexam.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 25, 2024 | 10:52 AM IST | 2 mins read
गुजरात एनएमएमएस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 के बाद अब बोर्ड जल्द ही एनएमएमएस मेरिट सूची पीडीएफ फाइल में जारी करेगा।
नई दिल्ली: राज्य परीक्षा बोर्ड गुजरात (जीएसईबी) ने आज यानी 25 अप्रैल को कक्षा 8वीं परीक्षा 2024 के लिए नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप 2024 (एनएमएमएस 2024) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट sebexam.org पर जाकर गुजरात एनएमएमएस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
गुजरात एनएमएमएस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने 7 अप्रैल 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर गुजरात एनएमएमएस लिखित परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड द्वारा जल्द गुजरात एनएमएमएस रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा।
इससे पहले बोर्ड ने 18 अप्रैल को गुजरात एनएमएमएस प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ छात्रों को 22 अप्रैल तक आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। बोर्ड ने अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद गुजरात एनएमएमएस अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है।
Also read GUJCET Answer Key 2024: गुजरात सीईटी फाइनल आंसर की gsebservice.com पर जारी, डाउनलोड करें
एनएमएमएस मेरिट सूची पीडीएफ फाइल में आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। गुजरात एनएमएमएस मेरिट सूची में चयनित छात्र अपना नाम देख सकेंगे। एनएमएमएस छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 8 के चयनित छात्रों को शैक्षणिक खर्च के लिए प्रति वर्ष 12,000 रुपये की वित्तीय सहायता की जाएगी।
Gujarat NMMS Final Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
गुजरात एनएमएमएस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनएमएमएस की आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर, Announcements Tab और आंसर की पर जाएं।
- अब, “नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा 2024 उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक करें।
- गुजरात एनएमएमएस अंतिम उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- छात्र पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Gujarat NMMS 2024: क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसका लक्ष्य छात्रों को माध्यमिक स्कूली शिक्षा के माध्यम से अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करके आठवीं कक्षा के स्तर पर ड्रॉपआउट दर को कम करना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी