Gujarat NMMS Result 2025: गुजरात एनएमएमएस एग्जाम रिजल्ट sebexam.org पर जारी; डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 3, 2025 | 08:23 AM IST | 1 min read
गुजरात एनएमएमएस रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीट नंबर या चाइल्ड आधार यूआईडी नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राज्य परीक्षा बोर्ड (SEB) की ओर से गुजरात नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप 2025 (Gujarat NMMS 2025) परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट सीईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.sebexam.org के माध्यम से गुजरात एनएमएमएस एग्जाम रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
NMMS QP's: Uttar Pradesh | Haryana | Tamil Nadu | Puducherry | Gujarat | Delhi | Telangana
Latest: NMMS Sample Papers
गुजरात एनएमएमएस रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सीट नंबर या चाइल्ड आधार यूआईडी नंबर (18 अंकों का) और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। गुजरात एनएमएमएस परिणाम 2025 में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट छात्रवृत्ति के तहत वित्तीय सहायता दी जाएगी।
Gujarat NMMS Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से छात्र गुजरात एनएमएमएस रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसईबी गुजरात की वेबसाइट www.sebexam.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, “NMMS Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- गुजरात एनएमएमएस परिणाम 2025 देखें और इस डाउनलोड करें।
गुजरात एनएमएमएस परीक्षा 22 फरवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। कुल 2,20,488 कक्षा 8 के छात्रों ने गुजरात छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में भाग लिया था। एसईबी ने 25 फरवरी को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसमें छात्रों को 5 मार्च तक आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति मिली थी।
केंद्रीय राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) के साथ सहयोग से इस योजना का उद्देश्न वंचित पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद करना है। अधिक जानकारी के लिए राज्य परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Gujarat NMMS 2025 Exam Performance: गुजरात एनएमएमएस 2025 परीक्षा प्रदर्शन
|
प्रतिशत (अंक) |
स्कूल | छात्र |
|---|---|---|
|
40% से अधिक (72-180) |
16,287 |
99,573 |
|
50% से अधिक (90-180) |
9,996 |
33,018 |
|
60% से अधिक (108-180) |
5,254 |
12,076 |
|
70% से अधिक (126-180) |
1,695 |
2,904 |
|
80% से अधिक (144-180) |
288 |
409 |
|
90% से अधिक (162-180) |
12 |
13 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा