Gujarat NEET UG Counselling 2024: गुजरात नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम medadmgujarat.org पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 30, 2024 | 09:55 AM IST | 2 mins read
संस्थान आज यानी 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में ऑनलाइन माध्यम में शुल्क का भुगतान शुरू करेगा।
नई दिल्ली: प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन कोर्सेज के लिए एडमिशन कमेटी (ACPUGMEC) ने एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए गुजरात नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org के माध्यम से गुजरात नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
गुजरात नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने 14 अंकों के पिन के साथ अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के साथ-साथ रैंक, सीट की उपलब्धता और आरक्षण मानदंड जैसे कारकों के आधार पर कमेटी सीट आवंटन परिणाम जारी करता है।
गुजरात नीट यूजी काउंसलिंग 2024 का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा। गुजरात नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 शेड्यूल की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। राज्य भर के संस्थानों में स्नातक चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए गुजरात नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “संस्थान आज यानी 30 अगस्त को सुबह 10 बजे से एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में ऑनलाइन पेमेंट या ट्यूशन फीस का भुगतान शुरू करेगा। सीट आवंटित उम्मीदवार 4 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक ट्यूशन फीस जमा कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक की शाखा में शुल्क का ऑफलाइन भुगतान केवल कार्य दिवस में ही किया जा सकता है।”
व्यावसायिक स्नातक चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रम प्रवेश समिति ने नोटिस में आग कहा कि, फीस भुगतान के बाद उम्मीदवारों को 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से 5 सितंबर की शाम 4 बजे तक नामित सहायता केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा और अपने मूल दस्तावेज जमा करने होंगे। गुजरात नीट यूजी काउंसलिंग से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Gujarat NEET UG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
सीट आवंटित उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में प्रवेश के लिए गुजरात नीट यूजी 2024 सीट आवंटन पत्र, ट्यूशन फीस भुगतान की रसीद, नीट यूजी स्कोरकार्ड और कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, गैर-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज होने चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल