Gujarat NEET PG Counselling 2024: गुजरात नीट पीजी राउंड 1 रजिस्ट्रेशन का कल अंतिम दिन, जानें फीस
Santosh Kumar | October 14, 2024 | 10:28 AM IST | 2 mins read
गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया में 3 राउंड आयोजित किए जाएंगे, पहले दो राउंड होंगे उसके बाद मॉप-अप राउंड होगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल मेडिकल एजुकेशनल कोर्सेज ने गुजरात नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी) काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट medadmgujarat.org के माध्यम से गुजरात नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
गुजरात नीट पीजी 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन 10 से 16 अक्टूबर, 2024 तक होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पिन ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके लिए 3,000 रुपये (गैर-वापसी योग्य) और 25,000 रुपये (वापसी योग्य सुरक्षा जमा) यानी कुल 28,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
गुजरात नीट पीजी राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शेड्यूल के अनुसार, गुजरात नीट पीजी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो 15 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगी।
Gujarat NEET PG Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार नीचे गुजरात नीट पीजी दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं-
- नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड
- नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड
- कक्षा 10 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- प्रोविजनल/इंटर्नशिप पूरा होने का सर्टिफिकेट
- राज्य चिकित्सा परिषद/भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) से पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- नॉन-क्रीमी लेयर (एनसीएल) प्रमाण पत्र (ओबीसी उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)
- वैध फोटो आईडी प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आदि)
Also read NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग अटकी; NBE कटघरे में, 4 वजहों से होगी छात्रों को दिक्कत
Gujarat NEET PG Counselling 2024: काउंसलिंग प्रक्रिया में 3 राउंड में
एमडी/एमएस/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए राज्य कोटे की 50% सीटों पर प्रवेश नीट पीजी 2024 के अंकों के आधार पर होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में 3 राउंड शामिल होंगे, जिसमें पहले दो राउंड के बाद मॉप-अप राउंड होगा।
गुजरात नीट पीजी 2024 मेरिट सूची में सूचीबद्ध उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। यदि सीटें खाली रहती हैं, तो एसीपीएमईसी द्वारा अतिरिक्त रिक्तियों का दौर आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी