GSEB Board Exam Date 2025: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा टाइम टेबल gseb.org पर जारी, डाउनलोड करें

गुजरात बोर्ड 2025 एसएससी (SSC) और एचएससी (HSC) की परीक्षाएं 27 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञान के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 फरवरी 2025 से आयोजित की जाएंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | October 16, 2024 | 01:43 PM IST

नई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने एसएससी (कक्षा 10वीं) और एचएससी (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए समय सारिणी की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर गुजरात बोर्ड एसएससी, एचएससी 2025 एग्जाम टाइम टेबल की जांच कर सकते हैं।

बोर्ड ने अधिसूचना में कहा कि गुजरात बोर्ड एसएससी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 10 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, एचएससी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 13 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। गुजरात बोर्ड 2025 परीक्षा परिणाम की घोषणा अप्रैल 2025 के अंत तक की जा सकती है।

Background wave

विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए बोर्ड 2025 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहले भाग में ओएमआर मोड का उपयोग किया जाएगा। विज्ञान के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई हैं। वहीं, स्कूलों को 21 फरवरी तक प्रैक्टिकल अंक ऑनलाइन जमा करने होंगे।

Also readCBSE 2025: सीबीएसई ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में अटेंडेंस के लिए जारी की गाइडलाइन

गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं वोकेशनल कोर्स को छोड़कर सभी विषय 80 अंकों के होंगे। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं विषय के अनुसार सुबह और शाम की पाली में आयोजित की जाएंगी।

गुजरात बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 9 से 12 के लिए विषयवार प्रश्न बैंक जारी किए थे। कक्षा 9 से 11 के लिए वार्षिक परीक्षाएं 7 अप्रैल से 19 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

GSEB Gujarat board SSC, HSC Time Tables: कैसे डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से गुजरात बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं:

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर, कक्षा 10/12 परीक्षा तिथि 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी।
  • कैंडिडेट इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications