GSTAT Recruitment 2026: जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल में भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, 15 नवंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | November 13, 2026 | 08:42 AM IST | 1 min read

जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर स्टेनोग्राफर, कोर्ट ऑफिसर और क्लर्क समेत कुल 237 अधीनस्थ कर्मचारियों की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए पात्र सरकारी कर्मचारी 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल मेरिट और 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत, 'गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल' (GSTAT) ने अपनी विभिन्न बेंचों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर 237 अधीनस्थ कर्मचारी पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट efiling.gstat.gov.in पर जाकर 15 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

इन पदों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के 59, कोर्ट ऑफिसर के 56, प्राइवेट सेक्रेटरी के 23 और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के 19 पद शामिल हैं। यह भर्ती केवल प्रतिनियुक्ति के आधार पर है, न कि कोई सीधी भर्ती। इसमें केवल केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और ट्रिब्यूनलों में वर्तमान में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष और अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) पद के लिए अधिकतम आयु 58 वर्ष निर्धारित की गई है।

Also read UPSSSC Main Exam Fee 2026: गन्ना पर्यवेक्षक और मोहर्रिर मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू

GSTAT Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में प्रतिनियुक्ति के आधार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया 'मेरिट' और 'पहले आवेदन करने वाले को प्राथमिकता' के आधार पर होगी; इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं है।

GSTAT Recruitment 2026: वेतनमान

इन विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स के लेवल-4 (25,500 रुपये - 81,100 रुपये) से लेकर लेवल-13 (1,23,100 रुपये -2,15,900 रुपये) तक का वेतनमान दिया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]