GSEB SSC Results 2024: गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट कल होगा जारी, gseb.org से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 10, 2024 | 08:56 AM IST | 1 min read
गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा राज्य के 347 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकेंगे।
नई दिल्ली : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीबीएसएचएसई) की तरफ से माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा (एसएससी) या कक्षा 10वीं और संस्कृत प्रथमा रिजल्ट कल यानी 11 मई 2024 को जारी किया जाएगा। गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर जाकर अपना जीएसईबी एसएससी रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
जीबीएसएचएसई की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, गुजरात जीएसईबी 11 मई को कक्षा 10वीं (एसएससी) रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि जीएसईबी ने परिणाम समय घोषित नहीं किया है, हालांकि सुबह 9 बजे तक जारी होने की उम्मीद है। जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2024 देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना छह अंकों का सीट नंबर दर्ज करना होगा।
GSEB SSC Results 2024: रिजल्ट डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- विषय
- विषयवार ग्रेड
- विषयवार अंक
- सीट संख्या
- कुल मार्क
- योग्यता स्थिति
- प्रतिशत
- श्रेणी
रिजल्ट के बाद पुनर्मूल्यांकन
जीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम घोषित होने के बाद, पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के लिए आवेदन ऑनलाइन की प्रक्रिया शुरू होगी। नाम सुधार का प्रस्ताव भी निर्धारित प्रारूप में बनाना होगा। पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सूची भी संबंधित स्कूलों को भेजी जाएगी। बोर्ड ने कहा कि मूल मार्कशीट और स्कूलों को प्रतियां भेजने पर विस्तृत निर्देश जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा।
Also read GSEB HSC Result 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट gseb.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
व्हाट्सएप पर भी मिलेगा रिजल्ट
जीएसईबी कक्षा 10वीं के नतीजे व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होंगे। छात्र अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर 6357300971 पर भेजकर भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। जीएसईबी कक्षा 10वीं की परीक्षा 2024 के लिए 7,53,552 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,36,009 छात्र परीक्षा के दौरान उपस्थित थे।
GSEB SSC Results 2024;डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- होमपेज पर परीक्षा परिणाम सेक्शन या लिंक देखें।
- 10वीं कक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब सबमिट करें और अपना रिजल्ट देखें।
- अपना परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल