GO4Youth Olympiad 2024: ग्रीन ओलंपियाड फॉर यूथ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 8 अप्रैल से होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | February 20, 2024 | 08:06 PM IST | 2 mins read
GO4Youth ओलंपियाड 2024 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में होगा। यूथ ओलंपियाड एग्जाम 60 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ग्रीन ओलंपियाड फॉर यूथ 2024 (GO4Youth) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू कर दिया है। जिन युवाओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे अंतिम तिथि 25 फरवरी से पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
GO4Youth ओलंपियाड 2024 परीक्षा 8 अप्रैल से 12 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी। यूथ ओलंपियाड पूरे भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों में 18 से 25 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए बनाया गया एक विशिष्ट अंतः विषय कार्यक्रम है।
ग्रीन ओलंपियाड फॉर यूथ का आयोजन द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) द्वारा यूजीसी, शिक्षा मंत्रालय (एमओई) और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) के सहयोग से किया जाता है।
यूजीसी ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट में बताया कि, “यदि आप 18 से 25 वर्ष की आयु के छात्र हैं, तो GO4Youth ओलंपियाड (युवाओं के लिए ग्रीन ओलंपियाड) में भाग लें। पर्यावरण और स्थिरता के मुद्दों में अपनी भूमिका निभाएं।”
Also read KIUG 2024: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 4,500 एथलीट लेंगे हिस्सा, 19 फरवरी से होगी शुरुआत
GO4Youth ओलंपियाड 2024 परीक्षा का ऑनलाइन आयोजन कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 60 मिनट रहेगी, इसमें कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। ओलंपियाड ऑनलाइन एग्जाम अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यम में आयोजित होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
GO4Youth Olympiad 2024: छात्रों को मिलने वाले लाभ
- सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र वितरित किए जायेंगे।
- रैंक धारकों को योग्यता और विशिष्टता ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
- टॉप थ्री में स्थान लाने वाले अभ्यर्थी को नकद पुरस्कार मिलेगा।
- छात्रों को ‘टीईआरआई’ के युवा नेटवर्क में सदस्यता मिलेगी।
- टीईआरआई और अन्य संस्थानों में इंटर्नशिप के अवसर दिए जाएंगे।
- इससे आकर्षक पर्यावरण पोर्टफोलियो बनाने में मदद मिलेगी।
ग्रीन ओलंपियाड फॉर यूथ 2024 में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता, जैविक विविधता के संरक्षण, जैविक संसाधनों और जैव विविधता के प्रबंधन, वन और वन्यजीव संरक्षण, सतत विकास और जीवन के बारे में छात्रों की जागरूकता और समझ के स्तर का मूल्यांकन किया जाता है।
अगली खबर
]NCL Admit Card 2024: एनसीएल असिस्टेंट फोरमैन एडमिट कार्ड www.nclcil.in पर जारी, 4 मार्च को होगी परीक्षा
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा असिस्टेंट फोरमैन (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी के तहत 150 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन 15 जनवरी से 5 फरवरी 2024 तक मांगे गए थे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें