GPAT 2024 Form Correction: जीपैट आवेदन करेक्शन आज से natboard.edu.in पर शुरू, 14 मई तक मौका
Saurabh Pandey | May 11, 2024 | 11:39 AM IST | 1 min read
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्मा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) 8 जून को आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट 2024 आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आज यानी 11 मई से शुरू हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म जमा कर दिया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
जीपैट 2024 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 14 मई तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद एनबीईएमएस प्री फाइनल एडिट विंडो 21 से 23 मई तक खोलेगा, जिसमें उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान में सुधार कर सकेंगे। इसके बाद फाइनल एडिट विंडो 28 से 30 मई तक खोली जाएगी।
GPAT 2024: परीक्षा तिथि
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से मास्टर ऑफ फार्मेसी (एमफार्मा) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) 8 जून को आयोजित किया जाएगा। जीपैट 2024 देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड (सीबीटी) में आयोजित किया जाएगा। जीपैट एडमिट कार्ड 2024 3 जून को जारी किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
जीपैट 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी,एसटी और पीडब्ल्यीडी उम्मीदवारों को 2500 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
GPAT 2024 Form Correction: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर GPAT 2024 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- अब आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल