Civil Services Exam: सिविल सेवाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी पांच वर्षों में बढ़कर 35% हुई - सरकारी आंकड़े
Press Trust of India | December 10, 2025 | 09:18 PM IST | 1 min read
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, सफल उम्मीदवारों में इंजीनियरिंग स्नातकों का हिस्सा लगातार 50 प्रतिशत से अधिक रहा है।
नई दिल्ली: सरकार ने 10 दिसंबर को लोकसभा में बताया कि सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Exam) में उत्तीर्ण होने वाली महिलाओं का अनुपात 2019 में 24 प्रतिशत था। साल 2023 में सीएसई में सफल महिला कैंडिडेट का यह आंकड़ा बढ़कर 35 प्रतिशत हो गया।
कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, सफल उम्मीदवारों में इंजीनियरिंग स्नातकों का हिस्सा लगातार 50 प्रतिशत से अधिक रहा है।
मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए पांच साल के आंकड़े प्रस्तुत किए, जिसमें अंतिम योग्यता सूची में महिला उम्मीदवारों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा सकती है।
इसके अनुसार वर्ष 2019 में 922 महिला उम्मीदवारों में से अंतिम योग्यता सूची में 220 महिलाएं शामिल थीं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 1,132 में से 397 का रहा।
साथ ही, इंजीनियरिंग स्ट्रीम के उम्मीदवारों का मेधा सूची में दबदबा बना रहा। वर्ष 2023 में 554 इंजीनियरों की सिफारिश की गई, जो मानविकी (368), विज्ञान (137) और चिकित्सा विज्ञान (73) के उम्मीदवारों की तुलना में कहीं अधिक थी।
आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 से 2023 तक हर साल इंजीनियरिंग स्नातकों की संख्या अधिक रही। सरकार ने स्नातक डिग्री धारकों के चयन में भी वृद्धि दर्ज की, जो 2019 में 672 से बढ़कर 2023 में 848 हो गई।
अगली खबर
]RRB NTPC UG CBT 2 City Slip 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
सीबीटी 2 परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी 1 पास किया है, वे सीबीटी 2 परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,445 वैकेंसी भरी जाएंगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी