Goa HSSC 12th Result 2024: गोवा बोर्ड एचएसएससी कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी, results.gbshsegoa.net से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 21, 2024 | 06:46 PM IST | 1 min read
गोवा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को परिणाम विंडो में अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। बोर्ड ने परीक्षा 28 फरवरी से 18 मार्च 2024 तक आयोजित की थी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net या gbshse.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम से जुड़ी अधिसूचना भी जारी की है। जहां बोर्ड ने अभ्यर्थियों के साथ रिजल्ट का लिंक साझा किया है।
New: Goa HSSC Tentative Exam Dates 2027 Announced: Check Here
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
गोवा बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को परिणाम विंडो में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। बोर्ड ने सैद्धांतिक परीक्षा 28 फरवरी से 18 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 17,987 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें 8,550 लड़के और 9,437 लड़कियां शामिल थीं।
Goa HSSC 12th Result 2024: 29 अप्रैल को मिलेगी मार्कशीट
गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट मार्कशीट में छात्रों के नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और परिणाम की योग्यता स्थिति जैसे विवरण हैं। बोर्ड ने परिणाम शाम को 5 बजे घोषित किया। परीक्षा राज्य भर के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार गोवा बोर्ड एचएसएससी कक्षा 12वीं रिजल्ट की जारी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर देख सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि छात्र अपनी मार्कशीट 29 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Goa Board HSSC 12th Result: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके Goa Board HSSC 12th Result 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net पर जाएं।
- परिणाम लिंक एक्टिव होने के बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- Goa HSSC 12th Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसके डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल