Santosh Kumar | April 21, 2024 | 05:30 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर हॉल टिकट चेक कर सकते हैं।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebook
नई दिल्ली: पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा कल (22 अप्रैल) से स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित की जाएगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी ग्रुप (पीसीबी ग्रुप) के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी पीसीबी परीक्षा में अभ्यर्थियों को कुछ दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
Admission Alert : ITM Skills University
महाराष्ट्र सेल ने पीसीबी ग्रुप के लिए परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। एमएचटी सीईटी 2024 (पीसीबी ग्रुप) परीक्षा अब 27 अप्रैल को भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा 22 से 30 अप्रैल तक निर्धारित है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर हॉल टिकट चेक कर सकते हैं।
MHT CET 2024 Exam सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 200 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर दो भागों में होगा, भाग-1 में फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न शामिल होंगे जबकि भाग-2 में बायोलॉजी को शामिल किया गया है।
उम्मीदवार एमएचटी सीईटी पीसीबी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश नीचे देख सकते हैं-
Also readMHT CET Admit Card 2024: एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड पीसीबी परीक्षा के लिए जारी, 22 अप्रैल से एग्जाम
अभ्यर्थी एमएचटी सीईटी पीसीबी परीक्षा के लिए ड्रेस कोड नीचे देख सकते हैं-