Goa Board Class 12 Exam 2025: जेईई मेन के चलते गोवा बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथि में बदलाव, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | October 5, 2024 | 12:29 PM IST | 1 min read
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। जीबीएसएचएसई ने टेंटेटिव डेट शीट भी जारी कर दी है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (जीबीएसएचएसई) ने कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 की तारीखों में बदलाव किया है। इस संबंध में गोवा बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि बोर्ड ने जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह में जेईई मेन 2025 परीक्षा के कारण कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि में फेरबदल किया है। गोवा बोर्ड 12वीं की परीक्षा अब 10 फरवरी से शुरू होगी।
New: Goa HSSC Tentative Exam Dates 2027 Announced: Check Here
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
इससे पहले गोवा बोर्ड 12वीं की परीक्षा मूल रूप से 1 फरवरी, 2025 से शुरू होने वाली थी। बोर्ड ने कई उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, चिंतित अभिभावकों और स्थानीय प्रतिनिधियों के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
अभिभावकों ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए कम समय मिलने पर चिंता जताई थी। बोर्ड ने इन चिंताओं पर ध्यान दिया है क्योंकि जेईई 2025 जनवरी के अंत तक समाप्त होने की उम्मीद है, जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा।
गोवा बोर्ड 12वीं की परीक्षा प्रत्येक दिन सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 9:00 बजे परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करें। उम्मीदवारों को दोपहर 12:00 बजे से पहले परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in के जरिए जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। जीबीएसएचएसई ने टेंटेटिव डेट शीट भी जारी कर दी है। इस साल रिजल्ट 22 अप्रैल को जारी किया गया था, जिसमें 85 फीसदी छात्र पास हुए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल