GATE 2027 Registration Reopen: गेट रजिस्ट्रेशन पोर्टल विलंब शुल्क के साथ आज सुबह 10:30 बजे से फिर खुलेगा
Abhay Pratap Singh | October 15, 2026 | 09:29 AM IST | 2 mins read
गेट स्कोर का उपयोग एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन तथा PSUs (सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों) भर्ती के लिए किया जाता है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) 2027 रजिस्ट्रेशन पोर्टल विलंब शुल्क फीस के साथ फिर से खोल दिया गया है। उम्मीदवार 15 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
गेट 2027 के लिए विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन लिंक 16 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क के रूप में महिला/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी को एक पेपर के लिए 1000 रुपये और विदेशी नागरिकों सहित अन्य आवेदकों को एक पेपर के लिए 2000 रुपये का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “कई रिक्वेस्ट मिलने और उन पर विचार करने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल (लेट फीस के साथ) 15 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:29 बजे तक फिर से खोला जाएगा। इस समय के बाद कोई और एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा।”
गेट 2027 में एक नया रोबोटिक्स और ऑटोमेशन (RA) टेस्ट पेपर शुरू किया है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग का आयोजन 30 टेस्ट पेपर के लिए किया जाएगा। गेट 2027 स्कोर का उपयोग एमटेक और पीएचडी में एडमिशन तथा PSUs भर्ती के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए गेट 2027 पोर्टल पर जाएं।
आईआईटी मद्रास 30 विषयों के लिए गेट 2027 का आयोजन 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी, 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी और अवधि 3 घंटे होगी। गेट 2027 सिटी इंटिमेशन स्लिप 4 जनवरी को और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। गेट 2027 रिजल्ट की घोषणा 19 मार्च को किया जाएगा।
GATE 2027 Registration Portal: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके गेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले https://goaps.iitm.ac.in/login पर विजिट करें।
- DigiLocker क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Foreign Language Training: युवाओं को विदेशी भाषा के प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार करें अधिकारी- मुख्य सचिव
राज्य में वर्तमान में जर्मन और जापानी भाषाओं के लिए कुल 158 प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं और जल्द उत्तरकाशी और टिहरी जिलों में अतिरिक्त केंद्र खोलने की योजना है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार