GATE 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग आवेदन का कल आखिरी दिन, एग्जाम डेट, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न
Saurabh Pandey | October 5, 2025 | 05:29 PM IST | 3 mins read
गेट 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी होगी, जबकि परीक्षा अवधि 3 घंटे रहेगी। गेट परीक्षा में 30 पेपर अलग-अलग विषय के होंगे। सामान्य योग्यता (जीए) + अभ्यर्थी द्वारा चयनित विषय के सेक्शंस होंगे।
Estimate your M.Tech admission chances in top engineering colleges using your GATE 2026 score & marks with our accurate and easy-to-use College Predictor tool.
Try Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल 6 अक्टूबर को समाप्त होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बिना किसी विलंब शुल्क के 6 अक्टूबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार 6 अक्टूबर की डेडलाइन तक आवेदन करने से चूक जाते हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, उनके पास विलंब शुल्क के साथ 9 अक्टूबर 2025 तक आवेदन पत्र जमा करने का अवसर होगा।
GATE 2026: पात्रता मानदंड
वे अभ्यर्थी जो वर्तमान में किसी भी स्नातक डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/वास्तुकला/विज्ञान/वाणिज्य/कला/मानविकी में कोई भी डिग्री कार्यक्रम पूरा कर लिया है, वे GATE 2026 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
बी.एससी./बी.ए./बी.कॉम. डिग्री (3-वर्षीय कार्यक्रम) वाले उम्मीदवार जो आईआईटी और आईआईएससी में मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं।
GATE 2026 Application Fee: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
नियमित अवधि
|
विस्तारित अवधि के दौरान
|
|---|---|---|
|
महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थी (प्रति प्रश्न पत्र)
|
1000 रुपये
|
1500 रुपये
|
|
अन्य सभी अभ्यर्थी, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं (प्रति प्रश्न पत्र)
|
2000 रुपये
|
2500 रुपये
|
GATE Exam 2026: परीक्षा सिलेबस
GATE 2026 में 30 पेपर होंगे। एक उम्मीदवार एक या अधिकतम दो परीक्षाएं दे सकता है।
|
GATE टेस्ट पेपर
|
कोड
|
GATE टेस्ट पेपर
|
कोड
|
|---|---|---|---|
|
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
|
AE
|
भूविज्ञान एवं भूभौतिकी
|
GG
|
|
कृषि अभियांत्रिकी
|
AG
|
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग
|
IN
|
|
वास्तुकला एवं योजना
|
AR
|
गणित
|
MA
|
|
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
|
BM
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
|
ME
|
|
बायोटेक्नोलॉजी
|
BT
|
माइनिंग इंजीनियरिंग
|
MN
|
|
सिविल इंजीनियरिंग
|
CE
|
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग
|
MT
|
|
केमिकल इंजीनियरिंग
|
CH
|
नौसेना वास्तुकला एवं समुद्री इंजीनियरिंग
|
NM
|
|
कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी
|
CS
|
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
|
PE
|
|
रसायन विज्ञान
|
CY
|
भौतिकी
|
PH
|
|
डाटा साइंस एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता
|
DA
|
उत्पादन एवं औद्योगिक इंजीनियरिंग
|
PI
|
|
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग
|
EC
|
सांख्यिकी
|
ST
|
|
विद्युत इंजीनियरिंग
|
EE
|
वस्त्र इंजीनियरिंग एवं फाइबर विज्ञान
|
TF
|
|
पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग
|
ES
|
इंजीनियरिंग साइंसेज
|
XE
|
|
पारिस्थितिकी एवं उत्क्रांति
|
EY
|
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान
|
XH
|
|
जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग
|
GE
|
जीवन विज्ञान
|
XL
|
GATE 2026: परीक्षा पैटर्न
गेट 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की भाषा अंग्रेजी होगी, जबकि परीक्षा अवधि 3 घंटे रहेगी। गेट परीक्षा में 30 पेपर अलग-अलग विषय के होंगे। सामान्य योग्यता (जीए) + अभ्यर्थी द्वारा चयनित विषय के सेक्शंस होंगे।
गेट परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), मल्टीपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) के प्रश्न पूछे जाएंगे। विषय कोड AR, CY, DA, EY, GE, GG, MA, PH, ST, XH, और XL को छोड़कर सभी पेपरों में अंकों का वितरण इस प्रकार होगा-
- सामान्य योग्यता - 15 अंक
- इंजीनियरिंग गणित - 13 अंक
- विषयगत प्रश्न - 72 अंक
- कुल - 100 अंक
- XE में इंजीनियरिंग गणित अनुभाग XE-A शामिल है, जिसका 15 अंक है।
पेपर AR, CY, DA, EY, GE, GG, MA, PH, ST, XH, और XL में अंकों का वितरण इस प्रकार है-
- जनरल एप्टीट्यूड - 15 अंक
- विषयगत प्रश्न - 85 अंक
- कुल - 100 अंक
Also read DSSSB TGT Recruitment 2025: दिल्ली टीजीटी शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 9 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन
GATE Exam 2026: गेट परीक्षा तिथि
GATE परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें 30 विषयों के पेपर शामिल होंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
GATE 2026: मार्किंग स्कीम
गेट परीक्षा में प्रश्नों के लिए 1 या 2 अंक निर्धारित हैं। MCQ में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। 1 अंक वाले MCQ में, गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। 2 अंक वाले MCQ में, गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे। MSQ या NAT प्रश्नों के गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। MSQ में कोई आंशिक मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]जेईई, नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं के कठिनाई स्तर की समीक्षा के लिए आंकड़ों का विश्लेषण कर रही केंद्र सरकार
कोचिंग से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए गठित एक विशेषज्ञ समिति से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर यह समीक्षा की जाएगी। एक सूत्र ने कहा, ‘‘समिति यह अध्ययन करने के लिए आंकड़ों का विश्लेषण कर रही है कि क्या परीक्षाओं का कठिनाई स्तर 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के कठिनाई स्तर के अनुरूप है।
Press Trust of India | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग