GATE 2025 Registration: गेट 2025 के लिए आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें आवेदन प्रक्रिया, शुल्क
Santosh Kumar | August 28, 2024 | 07:34 AM IST | 2 mins read
गेट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की आज यानी 28 अगस्त को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोलेगा। योग्य उम्मीदवार पंजीकरण लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के जरिए गेट 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकेंगे। गेट 2025 परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया जाएगा।
गेट 2025 के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर है। इससे पहले गेट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन फिर इसे 28 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया था।
वे उम्मीदवार जो किसी भी स्नातक डिग्री कोर्स के तीसरे या अंतिम वर्ष में हैं, या जिन्होंने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में कोई मान्यता प्राप्त डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे गेट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
GATE 2025 Registration Date: आवेदन शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में GATE 2025 के लिए आवेदन शुल्क विवरण देख सकते हैं-
|
वर्ग |
बिना विलंब शुल्क |
विलंब शुल्क के साथ |
|---|---|---|
|
महिला/एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थी (प्रति टेस्ट पेपर) |
900 |
1400 |
|
विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी अभ्यर्थी (प्रति टेस्ट पेपर) |
1800 |
2300 |
Also read GATE 2025: गेट 2025 आधिकारिक ब्रोशर gate2025.iitr.ac.in पर जारी, पंजीकरण 28 अगस्त से होगा शुरू
GATE 2025 Exam Date: गेट 2025 परीक्षा तिथि
गेट 2025 परीक्षा अगले साल 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 का एडमिट कार्ड 2 जनवरी, 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा। आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा पैटर्न और गेट पाठ्यक्रम के साथ परिणाम तिथि 19 मार्च, 2025 की भी घोषणा की है।
गेट 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किया जाएगा। गेट 2025 केवल अंग्रेजी माध्यम में कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी।
गेट स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से 3 साल की अवधि के लिए वैध रहेगा। परीक्षा की तैयारी के लिए गेट 2025 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पहले ही जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार पाठ्यक्रम देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल