GATE 2025: गेट 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, विलंब शुल्क के साथ gate2025.iitr.ac.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | October 7, 2024 | 08:04 AM IST | 2 mins read
GATE 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में डिग्री होनी चाहिए।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) की ओर से आज यानी 7 अक्टूबर को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
गेट 2025 रजिस्ट्रेशन की विस्तारित अवधि के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,400 रुपये है। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को गेट 2025 पंजीकरण के लिए 2,300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट ऑनलाइन मोड में फीस जमा कर सकते हैं।
इससे पहले, बिना विलंब शुल्क के साथ GATE 2025 के लिए आवेदन विंडो 3 अक्टूबर को बंद कर दी गई थी। नियमित अवधि के दौरान आवेदन शुल्क महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये तथा अन्य सभी के लिए 1,800 रुपये था। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
गेट परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सभी दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी। पेपरवार कार्यक्रम और प्रवेश पत्र बाद में जारी किए जाएंगे। नोटिस में कहा गया कि एक अभ्यर्थी अधिकतम दो टेस्ट पेपरों के लिए आवेदन कर सकता है।
GATE 2025 के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में डिग्री है। वर्तमान में अपने स्नातक कार्यक्रमों में तीसरे वर्ष या उससे ऊपर अध्ययनरत छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं।
GATE 2025 Registration: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- सूचना बुलेटिन में उल्लिखित आवश्यकताओं के अनुसार उम्मीदवार की फोटो।
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर की उच्च गुणवत्ता वाली फोटो।
- एससी/ एसटी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति।
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति।
- डिस्लेक्सिया प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति।
- वैध फोटो पहचान दस्तावेज की स्कैन की गई प्रति।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल