Santosh Kumar | March 16, 2024 | 07:47 AM IST | 1 min read
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु आज यानी 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 (गेट 2024) का परिणाम जारी करेगा। नतीजे जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर परिणाम देख सकेंगे। संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी की है।
गेट परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इसकी मदद से अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि गेट परीक्षा 2024 सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। संस्थान ने 21 फरवरी को परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। GATE 2024 30 इंजीनियरिंग विषयों के लिए आयोजित किया गया था। इसका स्कोरकार्ड 23 मार्च से भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे बताए गए चरणों का पालन करके GATE रिजल्ट 2024 तक पहुंच सकते हैं-
Also read GATE Result 2024: गेट परीक्षा परिणाम कल होगा जारी, एडमिशन के लिए स्कोर को मान्यता देंगे ये संस्थान
उम्मीदवार GATE 2024 Exam की मुख्य तिथियां और परीक्षा से संबंधित जानकारी नीचे देख सकते हैं-
विवरण | अवलोकन |
|---|---|
परीक्षा का नाम | ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग |
GATE 2024 आयोजन संस्थान | आईआईएससी बैंगलोर |
गेट आधिकारिक वेबसाइट | gate2024.iisc.ac.in |
गेट परीक्षा तिथि 2024 | 3,4,10, और 11 फरवरी 2024 |
द्वारा प्रशासित | आईआईएससी बैंगलोर और सात आईआईटी द्वारा संयुक्त रूप से |
परीक्षा का उद्देश्य | एमई/एम.टेक/पीएचडी प्रवेश और पीएसयू भर्ती के लिए योग्यता परीक्षा |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर आधारित मोड |
परीक्षा अवधि | 180 मिनट (3 घंटे) |
परीक्षा की आवृत्ति | वार्षिक |
गेट पेपर्स की संख्या | 30 |
GATE स्कोर/ग्रेड की वैधता | 3 वर्ष |