GAT-B, BET 2024 Answer Key: जीएटी-बी, बीईटी परीक्षा की अनंतिम आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 26, 2024 | 10:42 PM IST | 1 min read
जीएटी-बी, बीईटी परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (बीईटी) 2024 के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार जीएटी-बी, बीईटी अनंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट dbt.ntaonline.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है।
जीएटी-बी, बीईटी परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। उत्तर कुंजी के माध्यम से, उम्मीदवार परीक्षा में अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई गड़बड़ी लगती है तो वे अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
उम्मीदवार की चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। यदि वैध समझा जाता है, तो उत्तर कुंजी को तदनुसार समायोजित किया जाएगा। GAT-B, BET 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के संशोधन के बाद, परिणाम तैयार और घोषित किए जाएंगे। बता दें कि GAT-B 2024 और BET 2024 परीक्षाएं 20 अप्रैल को आयोजित की गईं थी।
GAT-B, BET 2024 Answer Key: डाउनलोड प्रक्रिया
GAT-B, BET 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट dbt.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, GAT-B, BET 2024 Answer Key Link पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- अनंतिम आंसर-की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड करें विसंगति है तो आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल