Abhay Pratap Singh | January 14, 2026 | 01:36 PM IST | 1 min read
एफएमजीई दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 14 जनवरी को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए एफएमजीई दिसंबर 2025 परीक्षा 17 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
एफएमजीई दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिया गया है, जिसे यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। एफएमजीई एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग शेड्यूल और परीक्षा केंद्र का पता जैसी जानकारी जांच सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को एफएमजीई दिसंबर 2025 का एडमिट कार्ड ऑफलाइन/ डाक/ ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर एफएमजीई एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एफएमजीई दिसंबर 2025 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 300 बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होगा। प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। एफएमजीई परीक्षा एक ही दिन दो भागों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक भाग में 150-150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक भाग के लिए 150 मिनट का समय दिया गया है। दोनों भागों के बीच निर्धारित समय अंतराल होगा।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। एफएमजीई दिसंबर 2025 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाने की सलाह दी जाती है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एफएमजीई दिसंबर एडमिट कार्ड जांच सकते हैं: