भारत में अगले 5 वर्ष में फाइबर तकनीक के क्षेत्र में 1,00,000 से अधिक नए रोजगार होंगे - टीमलीज सर्विसेज
Press Trust of India | November 25, 2024 | 03:37 PM IST | 1 min read
देश भर में 2023 तक करीब 7,00,000 किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा चुकी है, जो डिजिटल बुनियादी ढांचे के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
नई दिल्ली: टीमलीज सर्विसेज के मुख्य रणनीति अधिकारी सुब्बुराथिनम पीके ने कहा कि ब्रॉडबैंड और 5जी नेटवर्क सहित तेजी से डिजिटल क्षेत्र में विस्तार हो रहा है। जिसके चलते अगले पांच वर्षों में फाइबर स्थापना, रखरखाव तथा मरम्मत क्षेत्रों में करीब 1,00,000 नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है।
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारत का दूरसंचार बाजार 2024 में 48.61 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान है और 2029 तक इसके 76.16 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 9.40 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ रहा है।
देश भर में 2023 तक करीब 7,00,000 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जा चुकी है, जो डिजिटल बुनियादी ढांचे के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
सुब्बुराथिनम ने कहा, ‘‘फाइबर ऑप्टिक तकनीशियन खंड में रोजगार की वार्षिक वृद्धि दर काफी हद तक भारत में ब्रॉडबैंड और 5जी नेटवर्क के तेजी से विस्तार से प्रेरित है। चूंकि सरकार तथा दूरसंचार संचालक फाइबर बुनियादी ढांचे के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, इसलिए फाइबर तकनीशियनों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।’’
उन्होंने कहा कि दूरसंचार टावर में फाइबर तकनीक के बढ़ते उपयोग से करीब एक लाख नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है।
वर्तमान में देश भर में 4जी, 5जी और ब्रॉडबैंड पहलों का समर्थन करने के लिए फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क के तेजी से विस्तार के बाद भारत में फाइबर तकनीशियनों की संख्या पांच लाख से अधिक होने का अनुमान है।
अगली खबर
]SSC CGL Results 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 मेरिट सूची ssc.gov.in पर जल्द, अन्य महत्वपूर्ण विविरण जांचें
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में शामिल सामान्य कैंडिडेट को 30 प्रतिशत, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए उत्तीर्ण अंक 20 प्रतिशत हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा