Saurabh Pandey | March 13, 2026 | 06:00 PM IST | 2 mins read
एमपी फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी भर्ती प्रक्रिया के चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति की पुष्टि से पहले दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर, सहायक जेल अधीक्षक और फील्ड गार्ड पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का कल 14 मार्च 2026 आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सर सकते हैं।
एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 19 मार्च तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।
एमपी फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक), फील्ड गार्ड (क्षेत्र रक्षक), जेल वार्डर (जेल प्रहरी) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि सहायक जेल अधीक्षक (जेल अधीक्षक) के लिए आयुसीमा 18 से 22 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 तक की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एमपी फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक), फील्ड गार्ड (क्षेत्र रक्षक), जेल वार्डर (जेल प्रहरी) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है। हालांकि, सहायक जेल अधीक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
एमपी फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी, फील्ड गार्ड भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, महिला, पीएच और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क लागू है।
Also read MP Police ASI, Subedar Result 2025: एमपी पुलिस एएसआई, सूबेदार भर्ती रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या | शैक्षणिक योग्यता | वेतनमान |
वनरक्षक (Forest Guard) | 728 | 10वीं उत्तीर्ण | 19,500 से 62,000 रुपये |
क्षेत्र रक्षक (Field Guard) | 169 | 10वीं उत्तीर्ण | 19,500 से 62,000 रुपये |
जेल प्रहरी (Jail Warder) | 757 | 12वीं उत्तीर्ण | 19,500 से 62,000 रुपये |
सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) | 25 | स्नातक (Degree) | 36,200 से 1,14,800 रुपये |
मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं-