यूपी में सीबीएसई के नाम पर फर्जी खेल आयोजन, बोर्ड ने स्कूलों के लिए जारी की एडवाइजरी
Santosh Kumar | July 11, 2024 | 07:37 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बताया है कि यूपी के आगरा में 'सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी' (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ) नामक एक संगठन उसके नाम का उपयोग करके खेल आयोजन कर रहा है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। बोर्ड अपने संबद्ध स्कूलों के छात्रों के लिए हर साल क्लस्टर/जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन करता है। इस बीच सीबीएसई को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध कर दिया गया है। अब सीबीएसई नेशनल गेम्स के विजेता हर साल एसजीएफआई द्वारा आयोजित एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लें सकेंगे।
बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, "सीबीएसई 8 जुलाई 2024 से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) से संबद्ध हो गया है। तदनुसार, 2024-25 से सीबीएसई राष्ट्रीय खेलों के विजेता हर साल एसजीएफआई द्वारा आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भाग लेंगे।"
इस पहल का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देना है। इस साझेदारी से न केवल जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और पोषण होने की उम्मीद है, बल्कि युवा एथलीटों को बड़े मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच भी मिलेगा।
सीबीएसई के नाम पर फर्जी प्रतियोगिता
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बताया है कि यूपी के आगरा में 'सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी' (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ) नामक एक संगठन उसके नाम का उपयोग करके खेल आयोजन कर रहा है और अन्य खेल निकायों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है।
बोर्ड ने बताया कि इस संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में कई सीबीएसई स्कूलों ने अनजाने में हिस्सा लिया है। बोर्ड ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि 'सीबीएसई बोर्ड स्कूल गेम्स वेलफेयर सोसाइटी' (सीबीएसई-डब्ल्यूएसओ), आगरा (यूपी) नामक संगठन से बोर्ड का किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।
सीबीएसई ने स्कूलों को दी ये सलाह
बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर स्कूलों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह से उक्त संगठन से न जुड़ें और न ही इसके द्वारा आयोजित किसी खेल आयोजन में भाग लें, क्योंकि यह सीबीएसई से संबद्ध नहीं है। यदि कोई स्कूल इस संगठन द्वारा आयोजित किसी आयोजन में भाग लेता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड ने अपने संबद्ध स्कूलों से कहा है कि वे ऐसे किसी भी संपर्क की सूचना बोर्ड को दें। बोर्ड ने कहा, "अगर सीबीएसई से संबद्ध किसी स्कूल को इस या किसी समान संगठन से कोई संचार प्राप्त होता है, तो उन्हें सीबीएसई की वेबसाइट: https://cbseit.in/cbse/2023/sports पर जानकारी सत्यापित करें।"
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी