सप्लीमेंट्री परीक्षाएं विशेष रूप से उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती हैं जो अपनी रेगुलर बोर्ड परीक्षाओं में एक या एक से अधिक विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे।
मध्य प्रदेश नीट राज्य मेरिट सूची में कुल 15,897 उम्मीदवार शामिल थे। पहले राउंड के सीट आवंटन परिणाम 18 अगस्त को घोषित किए गए थे, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में 43 मेडिकल और डेंटल कॉलेज हैं, जिनमें से 18 सरकारी और शेष 25 निजी संस्थान हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के लगभग 50 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें द्वारका स्थित राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं।