यदि किसी उम्मीदवार को फॉर्म में करेक्शन करने के लिए किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वे दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने ई एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड की एक कॉपी वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपना होगा।