Trusted Source Image

EMRS Tier-2 Result 2026: ईएमआरएस टीजीटी टियर 2 रिजल्ट nests.tribal.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 28, 2026 | 06:01 PM IST | 1 min read

ईएमआरएस टीजीटी टियर 2 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

शेष अन्य पदों के परिणाम भी अंतिम चरण में हैं और उन्हें चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
शेष अन्य पदों के परिणाम भी अंतिम चरण में हैं और उन्हें चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए आयोजित 'ESSE-2025' की टियर 2 भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में टीजीटी (कला), टीजीटी (हिंदी) टीजीटी पीईटी (शारीरिक शिक्षा शिक्षक - महिला), टीजीटी पीईटी (शारीरिक शिक्षा शिक्षक - पुरुष) के रिजल्ट जारी किए गए हैं।

इन पदों की टियर 2 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए अपनी शॉर्टलिस्टिंग स्थिति और अंक देख सकते हैं।

EMRS Tier-2 Result 2026: दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जल्द

दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जल्द ही NESTS की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अपने संबंधित दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए।

राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति की तरफ से कहा गया है कि बाकी पदों के नतीजे भी तैयार किए जा रहे हैं और उन्हें चरणों में घोषित किया जाता रहेगा।

Also read DSSSB Result 2026: दिल्ली नगर निगम में असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर भर्ती का रिजल्ट जारी, 294 उम्मीदवार चयनित

EMRS Tier-2 Result 2026: चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा
  2. स्किल टेस्ट (अगर किसी पद के लिए ज़रूरी हो)
  3. दस्तावेज़ों की जांच
  4. मेडिकल जांच
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications