Trusted Source Image

DSSSB Result 2026: दिल्ली नगर निगम में असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर भर्ती का रिजल्ट जारी, 294 उम्मीदवार चयनित

Saurabh Pandey | September 28, 2026 | 04:50 PM IST | 1 min read

डीएसएसएसबी ने दिल्ली नगर निगम में असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 294 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

उम्मीदवार अपना परिणाम और रोल नंबर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार अपना परिणाम और रोल नंबर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) में असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने कुल जारी 342 पदों के लिए 294 उम्मीदवारों को चयनित किया है। इन पदों के लिए आयोजिक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान स्तर पर दस्तावेजों की जांच नहीं की गई है। नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले संबंधित विभाग मूल प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक योग्यता, आयु और जाति प्रमाण पत्र की गहनता से जांच करेगा।

DSSSB Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  2. अब 'Results' सेक्शन खोलें और पोस्ट कोड 33/24 के लिए असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर रिजल्ट चुनें।
  3. रिजल्ट पीडीएफ खोलें और अपना रोल नंबर खोजें।
  4. अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।

DSSSB Result 2026: कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक

श्रेणी
अंक
अनारक्षित (UR)
112.75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
88.00
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
88.25
अनुसूचित जाति (SC)
100.00
अनुसूचित जनजाति (ST)
100.50

SSSB Result 2026: चयनित उम्मीदवारों की श्रेणीवार संख्या

  1. अनारक्षित (UR) - 117
  2. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - 80
  3. अनुसूचित जाति (SC) - 43
  4. अनुसूचित जनजाति (ST) - 21
  5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 11

इसके अलावा PwBD (05), ExSM (13) और SP (04) उम्मीदवार भी शामिल हैं।

Also read Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 1 अक्टूबर से आवेदन

DSSSB Result 2026: प्रतीक्षा सूची

बोर्ड ने 64 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया है। यह प्रतीक्षा सूची परिणाम जारी होने की तिथि से 1 वर्ष (27 सितंबर 2027 तक) के लिए वैध रहेगी। इनमें अनारक्षित वर्ग से 28, ओबीसी से 19, एससी से 11, एसटी से 5 और PwBD Cat.c-01 से एक उम्मीदवार शामिल है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications