EMRS Result 2023: एकलव्य मॉडल स्कूल में टीजीटी, पीजीटी व नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम रिजल्ट जारी
Abhay Pratap Singh | January 23, 2024 | 02:57 PM IST | 1 min read
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ने टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वॉर्डन समेत अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ईएमआरएस रिजल्ट 2023 देख सकते हैं।
नई दिल्ली: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) ने ईएमआरएस परीक्षा परिणाम 2023 जारी कर दिया है। टीचिंग के लिए टीजीटी व पीजीटी, जबकि नॉन टीचिंग के लिए हॉस्टल वार्डन (पुरुष और महिला), अकाउंटेंट और लैब अटेंडेंट के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था।
टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वार्डन और अन्य पदों के लिए ईएमआरएस ने 10391 रिक्तियों की घोषणा की थी। जिनमें से ईएमआरएस 6329 टीजीटी, हॉस्टल वार्डन पद और 2266 पीजीटी के पदों पर भर्ती करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ईएमआरएस परीक्षा 2023 का आयोजन 16 से 24 दिसंबर 2023 तक किया गया, जबकि उत्तर कुंजी 3 जनवरी 2024 को जारी हुई और आपत्ति विंडो 6 जनवरी 2024 तक खोली गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र 21 जुलाई 2023 से 19 अक्टूबर 2023 तक आमंत्रित किए गए थे।
Also read Ayodhya Study Centre: डीडीयू विश्वविद्यालय गोरखपुर में ‘अयोध्या अध्ययन केंद्र’ की होगी स्थापना
EMRS Result 2023: ऐसे जांचे परीक्षा परिणाम
नीचे दिए गए बिंदुओं की मदद से उम्मीदवार अपना ईएमआरएस रिजल्ट 2023 देख सकते हैं:
-
ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर ‘ईएमआरएस उत्तर कुंजी 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-
सबमिट बटन पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी देखें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]NIFT 2024 City Intimation Slip: निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, देखें डाउनलोड लिंक
nift entrance exam 2024 के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in 2024 पर जारी किया जाएगा। निफ्ट एग्जाम 2024 क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (सीएटी) व जनरल एबिलिटी टेस्ट (जीएटी) दो फेस में आयोजित होगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें