ECIL Recruitment 2025: ईसीआईएल में टेक्निकल ऑफिसर के 160 पदों के लिए 22 सितंबर तक करें आवेदन, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | September 19, 2025 | 09:44 AM IST | 2 mins read
ईसीआईएल में टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर ईसीआईएल टेक्निकल ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए अंतिम तिथि 22 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से ईसीआईएल में टेक्निकल ऑफिसर के कुल 160 पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 65 पद, ईडब्ल्यूएस के 16, ओबीसी के 43, एससी के 24 और एसटी के 12 पद शामिल हैं। ईसीआईएल टेक्निकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर, 2025 से शुरू है।
पात्रता के अनुसार, ईसीई/ ईटीसी/ ईएंडआई/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ ईईई/ इलेक्ट्रिकल/ सीएसई/आईटी/ मैकेनिकल में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक हो। संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का कार्य अनुभव हो। साथ ही, उम्मीदवारों को एमएस ऑफिस का बेसिक नॉलेज होना चाहिए। चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू को शामिल किया गया है।
आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु-सीमा में एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग कैंडिडेट को 10 साल की छूट दी जाएगी। आयु और योग्यता के बाद अनुभव की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 31 जुलाई, 2025 है।
अधिसूचना के अनुसार, “ECIL ‘तकनीकी अधिकारी (संविदा)’ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। ये नियुक्तियां पूरी तरह से निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर होंगी। प्रारंभिक अवधि 9 महीने की होगी, जिसे परियोजना की आवश्यकता और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 4 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।”
ईसीआईएल तकनीकी अधिकारी संविदा भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 25,000 रुपए, दूसरे साल 28,000 रुपए और तीसरे व चौथे साल 31,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हैदराबाद स्थित विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्य करना होगा। अधिक जानकारी ईसीआईएल करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार