DUSU Elections 2024: डूसू चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, NSUI प्रत्याशी की शिक्षक से झड़प
Santosh Kumar | September 27, 2024 | 04:05 PM IST | 2 mins read
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा, "छात्र पेपर लीक और फीस वृद्धि से चिंतित हैं। एनएसयूआई सभी चार सीटें जीतेगी।"
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के पहले चरण का मतदान आज (27 सितंबर) दोपहर 1 बजे संपन्न हो गया। मतदान के दौरान नॉर्थ कैंपस में विवाद हो गया, जिसमें एनएसयूआई के संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार लोकेश चौधरी और मतदान प्रभारी शिक्षक के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों और विभागों में सुबह से ही मतदान जारी है।
जानकारी के अनुसार, सुबह की पाली में समय पर मतदान शुरू नहीं होने पर एनएसयूआई ने विरोध जताया था। इसी मुद्दे पर एनएसयूआई के संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी लोकेश चौधरी और प्रभारी शिक्षक के बीच हाथापाई हो गई।
DUSU Elections 2024: दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू
डीयू के करीब 1.40 लाख छात्र आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। डूसू चुनाव में मुख्य मुकाबला एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच है। दूसरे चरण का मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा, "डूसू चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। छात्र पेपर लीक और फीस वृद्धि को लेकर चिंतित हैं। एनएसयूआई चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।"
DUSU Election Candidate: इन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद के लिए ऋषभ चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह, सचिव पद के लिए मित्रविंदा कर्णवाल और संयुक्त सचिव पद के लिए अमन कपासिया को मैदान में उतारा है।
वहीं कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के पैनल में अध्यक्ष पद के लिए रौनक खत्री, उपाध्यक्ष पद के लिए यश नांदल, सचिव पद के लिए नम्रता जेफ (मीना) और संयुक्त सचिव पद के लिए लोकेश चौधरी शामिल हैं।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) से सवी गुप्ता और आयुष मंडल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) से अनामिका के और स्नेहा अग्रवाल सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में हैं।
DUSU Election Result: कब आएगा रिजल्ट?
डूसू चुनाव कॉलेज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव नियमों के उल्लंघन के बाद चुनाव जारी रखने की इजाजत दे दी, लेकिन शर्त रखी कि जब तक कैंपस से सारी प्रचार सामग्री नहीं हटा ली जाती, तब तक मतगणना नहीं होगी।
अदालत ने मतगणना पर रोक लगा दी है और ईवीएम तथा मतपेटियों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है, जिससे 28 सितंबर को नतीजे आने की संभावना कम हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार डूसू चुनाव सुबह 8:30 बजे शुरू हुए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल