Trusted Source Image

DUSU Election Result 2026: डूसू चुनाव में एबीवीपी ने मारी बाजी, यश डबास अध्यक्ष और दीपांशु बने उपाध्यक्ष

Abhay Pratap Singh | September 19, 2026 | 06:40 PM IST | 1 min read

आंकड़ों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए कुल 60,845 वोट, उपाध्यक्ष पद के लिए 60,854 वोट, सचिव पद के लिए 60,776 वोट और संयुक्त सचिव पद के लिए 60,825 वोट पड़े।

डूसू 2026 चुनाव में एबीवीपी ने तीन पदों पर कब्जा किया है। (इमेज- एक्स/@ABVPVoice)
डूसू 2026 चुनाव में एबीवीपी ने तीन पदों पर कब्जा किया है। (इमेज- एक्स/@ABVPVoice)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के परिणाम आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए घोषित कर दिए गए। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बाजी मारी है। एबीवीपी के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर 2,053 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि एनएसयूआर के विजय शंकर मीना दूसरे स्थान पर रहे।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। वहीं, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह निर्वाचित हुए। डूसू 2026 चुनाव परिणाम के अनुसार, एबीवीपी ने तीन केंद्रीय पदों पर कब्जा किया है, जबकि एक पद निर्दलीय कैंडिडेट को मिला है।

आंकड़ों के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए कुल 60,845 वोट, उपाध्यक्ष पद के लिए 60,854 वोट, सचिव पद के लिए 60,776 वोट और संयुक्त सचिव पद के लिए 60,825 वोट पड़े। वहीं, चारों पदों पर नोटा को कुल 23,942 वोट मिले। इनमें अध्यक्ष पद पर 4,310, उपाध्यक्ष पर 4,359, सचिव पर 7,884 और संयुक्त सचिव पद पर 7,389 वोट नोटा के खाते में गए।

Also readNEET Reform: नीट में सुधारों पर नीलेकणि समिति महीने के अंत तक दे सकती है पहली अंतरिम रिपोर्ट, सरकार ने बताया

DUSU 2026 Election Results: जीते कैंडिडेट को कितने वोट मिले?

नीचे सारणी में डूसू 2026 इलेक्शन रिजल्ट में जीते कैंडिडेट को मिले वोटों की जांच कर सकते हैं:

पदउम्मीदवार का नामपार्टी का नामप्राप्त वोट
अध्यक्षयश डबासएबीवीपी24,576
उपाध्यक्षदीपांशु शौकीननिर्दलीय कैंडिडेट30,615
सचिवरिया छाबड़ी
एबीवीपी21,650
संयुक्त सचिवलक्ष्य राज सिंहएबीवीपी16,615

Delhi University Students' Union Election 2026: रनर-अप कैंडिडेट को मिले वोट

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन 2026 में अध्यक्ष पद पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के विजय शंकर मीना को 22,523 वोट मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर अरण्य सिंह राठौर को 22,744 वोट, सचिव पद पर एनएसयूआई की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट और संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव को 15,778 वोट मिले।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications