DUSU Election Result: डूसू चुनाव परिणाम कल होंगे घोषित; नतीजों के बाद उम्मीदवारों के जश्न मनाने पर प्रतिबंध
Santosh Kumar | November 24, 2024 | 03:56 PM IST | 1 min read
डूसू चुनाव 2024 की मतगणना कल यानी 25 नवंबर को सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस में डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी के सामने स्थित कॉन्फ्रेंस सेंटर में होगी।
नई दिल्ली: डीयू छात्र संघ चुनाव (डूसू) में कॉलेज स्तर के अध्यक्ष व अन्य पदों के लिए मतगणना 25 नवंबर को होगी। इसके मद्देनजर नतीजों के बाद प्रत्याशियों को कोर्ट के आदेश का पालन करना होगा। अगर कोई प्रत्याशी जीतता है तो उसके समर्थक ढोल, लाउडस्पीकर बजाकर और पटाखे फोड़कर जश्न नहीं मना सकेंगे। साथ ही रैली व रोड शो की भी इजाजत नहीं होगी। इसके लिए डीयू ने अदालत के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों से हलफनामा लेना शुरू कर दिया है।
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए 27 सितंबर को मतदान हुआ था और 28 सितंबर को मतगणना होनी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने पोस्टर, होर्डिंग्स और भित्तिचित्रों को हटाए बिना मतगणना पर रोक लगा दी थी।
इसके बाद कोर्ट ने कॉलेज और परिसर की सफाई के बाद मतदान की अनुमति दे दी गई और कहा गया कि अगर कोई उम्मीदवार किसी नियम या प्रावधान का उल्लंघन करता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
Also read DUSU Election Counting: डीयू छात्र संघ चुनाव के वोटों की गिनती 25 नवंबर को होगी
इस संबंध में उम्मीदवारों से शपथ पत्र लिया जा रहा है, जिसमें उन्हें लिखकर देना होगा कि परिणाम घोषित होने के बाद वे कॉलेज या विभाग के खुले या बंद परिसर में ढोल, लाउडस्पीकर, पटाखे और पंपलेट का प्रयोग नहीं करेंगे।
डूसू चुनाव के लिए मतगणना तिथि की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर सत्यपाल सिंह ने 20 नवंबर को की। उन्होंने बताया कि डूसू के लिए मतगणना सुबह 8 बजे नॉर्थ कैंपस में डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी के सामने स्थित कॉन्फ्रेंस सेंटर में होगी।
इनपुट-अमर उजाला
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा